फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cardi B issued an apology for sporting a Goddess Durga look on the cover of a footwear magazine

हाथ में जूता लिए कार्डी बी ने मां दुर्गा के रूप में कराया फोटोशूट, भड़के भारतीय तो मांगनी पड़ी माफी

Thu, 12 Nov 2020 12:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cardi B issued an apology for sporting a Goddess Durga look on the cover of a footwear magazine
कार्डी बी - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर रैपर कार्डी बी एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक फुटवियर मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया था। इसमें उन्होंने मां दुर्गा की तरह मुद्रा बनाई थी। इस फोटो के सामने आते ही लोग भड़क गए और फिर कार्डी को माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल इस फोटोशूट में कार्डी बी के माता दुर्गा की तरह 10 दिखाए गए हैं। आठ हाथ मुद्रा कर रहे हैं जबिक दो हाथों में कार्डी ने जूता पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की ग्लैमरस ड्रेस पहनी भी पहनी हुई है।
विज्ञापन


कार्डी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारतीय यूजर्स ने कार्डी के इस लुक की खूब आलोचना की। दुनियाभर से लोगों ने कार्डी को ट्रोल किया। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी की संस्कृति को ठेस पहुंचाना या उसका अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं अतीत को नहीं बदल सकती, लेकिन मैं भविष्य के लिए अधिक सतर्क रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed