फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Arnold Schwarzenegger upcoming film Terminator Dark Fate trailer launched in india language

टर्मिनेटर बनकर फिर लौटे अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर, हिंदुस्तानी दर्शकों के लिए लेकर आए नायाब तोहफा

Fri, 13 Sep 2019 03:08 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger upcoming film Terminator Dark Fate trailer launched in india language
Terminator - Dark Fate - फोटो : amar ujala mumbai
दुनिया भर में फिटनेस का नया क्रेज शुरू करने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर जल्द ही बड़े परदे पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ बोलते नजर आएंगे। भारत में हॉलीवुड की डब फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए अर्नाल्ड की अगली फिल्म भी पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के भारतीय भाषाओं के ट्रेलर आज रिलीज कर दिए गए। 
विज्ञापन


टर्मिनेटर सीरीज की अब कुल पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन, मशहूर निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरॉन इसकी शुरू की दो फिल्मों के बाद इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए थे। अब जो फिल्म इस सीरीज की रिलीज होने जा रही है यानी टर्मिनेटर - डार्क फेट, उसकी कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस सीरीज की पहली दो फिल्मों के बाद की कहानी पहुंची थी।
विज्ञापन

Arnold Schwarzenegger upcoming film Terminator Dark Fate trailer launched in india language
Terminator - Dark Fate - फोटो : amar ujala mumbai
टर्मिनेटर सीरीज़ की पहली दो फिल्म जेम्स कैमरॉन ने ही निर्देशित की थीं। इनके बाद बाकी की तीन फिल्म अलग अलग निर्देशकों ने ही निर्देशित कीं। फिल्म के किरदार खुद कैमरॉन ने बनाए और  एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी को बचाने का जिम्मा कैमरॉन के मजबूत कंधों पर आ टिका है। कैमरॉन ने इस बार फिल्म की कहानी की जिम्मेदारी ली है और कुछ दूसरे लेखकों के साथ मिलकर इसकी नई पटकथा गढ़ी है।  फिल्म के निर्देशक टिम मिलर हैं।

जेम्स कैमरॉन के अलावा फिल्म में एक और मुख्य किरदार की टर्मिनटेर - डार्क फेट में वापसी हुई है और ये किरदार है सारा कॉनर का। टर्मिनेटर सीरीज़ की पहली दो फिल्मों में लिंडा हैमिल्टन ने अहम किरदार निभाया था, तब वह महज 20 साल की थीं। अब लिंडा 62 साल की हैं और वह यह किरदार पूरे 31 साल बाद निभाने जा रही हैं।

लिंडा के अलावा एडवार्ड फरलॉन्ग जो सीरीज़ की दूसरी फिल्म का हिस्सा रहे हैं, वह भी इस फिल्म में एक बार फिर नज़र आएंगे। एडवार्ड ने दूसरी फिल्म में जॉन कॉनर का किरदार निभाया था। टर्मिनेचर सीरीज की ये फिल्म  भारत में 1 नवंबर को रिलीज़ होगी। अंग्रेजी के अलावा ये फिल्म पांच भारतीय भाषाओं यानी तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में भी रिलीज़ होगी।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed