{"_id":"60a35ef7de5de86819505224","slug":"ariana-grande-american-singer-marries-dalton-gomez-in-california-montecito-december-she-announced-engagement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवाह: शादी के बंधन में बंधी एरियाना ग्रांडे, दिसंबर में की थी सगाई की घोषणा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
विवाह: शादी के बंधन में बंधी एरियाना ग्रांडे, दिसंबर में की थी सगाई की घोषणा
अमेरिकन पॉप गायिका और अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय शख्सियत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस भी अपनी पसंदीदा सेलेब्रिटी के ताजा अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐेसे में खबर सामने आई है कि चर्चित गायिका शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिसंबर में अपने प्रेमी डाल्टन गोमेज (Dalton Gomez) संग सगाई की घोषणा की थी। अब एक मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। गायिका के ब्वॉयफ्रेंड डाल्टन गोमेज पेशे से एक रियल एस्टेट एजेंट हैं। बताया जा रहा है कि इनका कुछ समय से अफेयर था और ये एक दूसरे को जानते थे व डेट भी कर रहे थे। आपसी रजामंदी से दोनों ने शादी का फैसला लिया, जिसके बाद फैंस को ये खुशखबरी सुनने को मिली है। साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह एक निजी समारोह में संपन्न किया गया, जहां सिर्फ 20 लोग ही मौजूद थे।
शादी में कम ही लोग शामिल थे। परिवार के अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए थे। शादी समारोह दौरान ये जोड़ा खुश नजर आया और कमरा बहुत खुशियों व प्यार से भरा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी एरियाना ग्रांडे और डाल्टन गोमेज के कैलिफोर्निया (California) वाले मोंटेसिटो (Montecito) स्थित घर में हुई। बताया गया कि एरियाना और डाल्टन दोनों को ही मोंटेकिटो काफी पसंद है और ये इस जगह से प्यार करते हैं।
एरियाना और डाल्टन मोंटेकिटो में काफी काफी समय बिताते हैं। इसलिए स्वभाविक भी था कि ये लोग एरियाना के खूबसूरत और ऐतिहासिक घर में शादी करेंगे। बता दें कि ‘द 7 रिंग्स’ (The 7 Rings) गायिकाकीशादीपिछले साल दिसंबर में डाल्टन के साथ अपनी सगाई की घोषणा करने के कुछ महीने बाद हुई है।
पिछले साल दिसंबर में एरियाना ग्रांडे ने इंस्टाग्राम पर डाल्टन के साथ अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह अपनी हीरे की अंगूठी दिखाती नजर आ रही थीं। हमेशा के साथ को लेकर उन्होंने कैप्शन भी लगाया था। बता दें कि एरियाना ग्रांडे गोमेज को जनवरी 2020 से डेट कर रही थीं। इसके बाद दोनों कैलिफोर्निया चले गए थे। यहां उन्होंने साथ में ही क्वारंटीन का समय बिताया और एक गाने ‘स्टक विद यू’ (Stuck With U) केजरिएरिलेशनशिपकोसार्वजनिककियाथा। ये गाना एरियाना ने जस्टिन बीबर के साथ गाया था।
एरियाना ग्रांडे पहले ‘सैटरडे नाइट लाइव’ (Saturday Night Live) कॉमेडियन पीट डेविसन (Pete Davison) के साथ रिश्ते में थीं। सगाई 2018 में हुई थी, लेकिन पांच महीने बाद यह टूट गई थी। 27 वर्षीय गायिका इससे पहले रैपर मैक मिलर (Mac Miller) के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। मैक मिलर की 2018 में अलग होने के चार महीने बाद ड्रग्स के ओवरडोज के कारण मृत्यु हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।