ब्रैंजलिना के संक्षिप्त नाम से मशहूर रही ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की ग्लैमरस जोड़ी का अलग होना, इनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नही रहा। पांच साल से दोनों अलग अलग तो रह रहे हैं लेकिन इनके बच्चों ने कभी इनको एक दूसरे से दूर नहीं होने दिया। एंजेलिना ने बच्चों की वजह से ही अपने पति के घर के करीब नया घर लिया और हर दिन दुनिया घूमते रहने की अपनी इच्छाओं को किनारे रखकर बच्चों पर पिछले पांच साल फोकस किया है।
2 of 6
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि 2016 से ही इस जोड़ी के अलग होने के बाद विवादों का दौर चलता रहा है। इस फिल्मी दम्पति के बीच बच्चों की देख-रेख का मामला काफी विवादास्पद रहा। और, ये मामला अब भी अदालत में विचाराधीन ही है। जोली और पिट के रिश्ते के बीच आई खटास ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और दोनों के बीच इनके बच्चों की कस्टडी को लेकर मुकदमेबाजी होती रही।
एक साक्षात्कार में अमरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अब अपने पति ब्रैड पिट से अलगाव के बाद के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। इस बातचीत में एंजेलिना ने कई सामाजिक और संयुक्त राष्ट्र से जुड़कर किए गए मानवीय प्रयासों के बारे में भी चर्चा की । अपने ग्लैमर और एक्शन सीन से अपने फैन्स को आकर्षित करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली सामाजिक कार्यों और मानवीय प्रयासों के लिए भी खासी चर्चित रही हैं।
4 of 6
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
लॉस एंजेलिस के अपने नए घर के अनुभव के बारे में पूछने पर एंजेलिना ने बताया कि वो एक ऐसा घर चाहती थीं जो ब्रैड पिट यानि बच्चों के पिता के घर के नजदीक हो और उनके घर से बस पांच मिनट की दूरी पर हो। अपने नए घर के बारे में बताते हुए वह इस बात पर भी चहकीं कि इस घर में कोई मनोरंजन कक्ष नहीं है। आसपास बहुत सारे रास्ते और जगहें हैं जहां टहलने और चिंतन मनन के लिए जाया जा सकता है। एंजेलिना के मुताबिक इस वैश्विक महामारी के दौर में ऐसी जगह पर होना सौभाग्य की बात है।
5 of 6
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट
- फोटो : ट्विटर
अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए एंजेलिना ने कहा कि वह कभी भी एक जगह शांत बैठने की आदी नहीं रहीं। मैं शुरू से ही बच्चे चाहती थी, मां बनना चाहती थी। वह कहती हैं, “मैंने इसकी कुछ अलग तरीके से कल्पना की थी। मैंने कभी एक पारंपरिक मां के रूप की कल्पना खुद के लिए नहीं की थी। मुझे ऐसा लगता है मानो मुझमें पारंपरिक मां बनने का कौशल नही हैं।”