Tom Cruise: रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना दी अर्मास संग हाथ थामकर घूमते दिखे टॉम क्रूज, क्या कंफर्म कर दिया रिलेशनशिप?
Tom Cruise Spotted With Rumoured GirlFriend: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी वक्त से उनका नाम एना दी अर्मास के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को हाथों में हाथ थामे एक-दूजे के साथ स्पॉट किया गया है।
विस्तार
हॉलीवुड के एक्शन स्टार टॉम क्रूज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे वक्त से टॉम क्रूज और एना दी अर्मास के लिंकअप की खबरें चल रही हैं। अब हाल ही में दोनों को एक-दूजे के साथ स्पॉट किया गया। टॉम क्रूज को रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना का हाथ थामे घूमते देखा गया है। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।
क्या कंफर्म हो गया रिलेशनशिप?
टॉम क्रजू और एना को हाल ही में वेम्बली स्टेडियम में ओएसिस कॉन्सर्ट देखने के बाद वीकएंड में वर्मोंट की ट्रिप के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में देखा गया। बता दें कि कई महीनों से टॉम क्रूज और एना के कथित अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। हाल ही में कपल को एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
नेटिजन बोले- 'पहली पब्लिक अपीयरेंस'
ऐसा नहीं है कि टॉम क्रूज और एना को पहली बार एक साथ देखा गया हो। इससे पहले भी इन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। यहां तक कि फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ रिलीज हुई तो इसके प्रमोशन के दौरान भी टॉम क्रूज को एना दी अर्मास की तारीफ करते देखा गया था। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'टॉम क्रूज और एना डी अर्मास की पहली पब्लिक अपीयरेंस'।
Tom Cruise, 63, and Ana de Armas, 37, just made their first public appearance together. pic.twitter.com/qE7Kn4wbw0
— Oscar Race (@TheOscarRace) July 29, 2025
25 साल का उम्र का है फासला
टॉम क्रूज और एना की उम्र के बीच उम्र का 25 वर्ष का फासला है। टॉम क्रूज 63 वर्ष के हैं। वहीं, एना की उम्र 37 वर्ष है। इनके उम्र के गैप पर भी नेटिजन्स चुटकी लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।
Fun Fact:
— ໊ (@te_Neil_et) July 29, 2025
When the first Mission Impossible was released, Ana de Armas was 8 years of age.
Did someone forget to tell Tom the rule is half your age plus 7? Or did the rule change and he hasn't told everyone else yet? 🤔
— Pooch @Repkord (@repkord) July 30, 2025
So you mean when Tom was 25 years old, Ana hasn't being born yet
— Ay(Ø,G) (@OjoAyomideEmma4) July 30, 2025
Crazy