फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   golden jubilee Of Resham Ki Dori: Dharmendra and Saira Banu Movie completes 50 Years of its release

50 Years Of Resham Ki Dori: फिल्म 'रेशम की डोरी' को पूरे हुए 50 साल, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था हाल

Wed, 21 Aug 2024 07:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Aug 2024 07:33 AM IST
सार

फिल्म 'रेशम की डोरी' मुख्य रूप से बहन-भाई के प्यार को दिखाने के लिए याद की जाती है। 21 अगस्त 1974 को रिलीज हुई 'रेशम की डोरी' धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की अहम फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
golden jubilee Of Resham Ki Dori: Dharmendra and Saira Banu Movie completes 50 Years of its release
रेशम की डोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र और सायरा बानो अभिनीत फिल्म 'रेशम गी डोरी' को रिलीज हुए आज 50 साल हो गए हैं। यह फिल्म पांच दशक पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इसके गाने खूब पसंद किए गए। हर रक्षाबंधन पर सुनाई देने वाला गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा...' इसी फिल्म का है। आत्मा राम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुजीत कुमार, रमेश देव, मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आए। 
विज्ञापन

बहन-भाई के प्यार पर बनी फिल्म
यह फिल्म मिल मजदूरों की जिंदगी पर आधारित थी। यह फिल्म मुख्य रूप से बहन-भाई के प्यार को दिखाने के लिए याद की जाती है। 21 अगस्त 1974 को रिलीज हुई 'रेशम की डोरी' धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। 
Rana Daggubati: प्रशंसकों के लिए सड़क पर रोक दी गाड़ी, ‘भल्लालदेव’ की दरियादिली देख फैंस हुए भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश खन्ना को ऑफर हुई थी फिल्म
फिल्म 'रेशम की डोरी' में धर्मेंद्र को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन, वे इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में राजेश खन्ना और सायरा बानो को मुख्य भूमिका में लिया जाना था। लेकिन, राजेश खन्ना के पास उस वक्त डेट्स की कमी थी। ऐसे में उन्होंने निर्देशक से किसी और को फिल्म में कास्ट करने के लिए कहा। राजेश खन्ना के फिल्म के लिए मना करने के बाद यह भूमिका धर्मेंद्र की झोली में आ गिरी।
Vettaiyan: धूम मचाने को तैयार 'वेट्टैयन' का पहला गाना, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया रजनीकांत की फिल्म पर अपडेट

विज्ञापन

खूब हिट रही धर्मेंद्र-सायरा बानो की जोड़ी
फिल्म 'रेशम की डोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 70 के दशक के मध्य में धर्मेंद्र और सायरा बोना ने पांच और फिल्मों में काम किया। इंटरनेशनल क्रुक, साजिश, ज्वार भाटा, ऋषिकेश मुखर्जी की चैताली और पॉकेट मार इनमें शामिल हैं। इससे पहले धर्मेंद्र और सायरा बाने 'आई मिलन की बेला' और 'आदमी और इंसान' जैसी फिल्में साथ कर चुके थे।



The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर जारी, रहस्य के पीछे छिपा सच सामने लाने में जुटीं करीना कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed