Karan Johar OTT Debut: भंसाली के बाद अब करण जौहर भी ओटीटी डेब्यू को तैयार, लेकर आ रहे हैं मेगा बजट सीरीज
कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण कर चुके करण जौहर अब ओटीटी पर दस्तक देने की तैयारी में हैं। वे एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली के बाद अब करण जौहर भी ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक भी उसी प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोजेक्ट पेश करेंगे, जिस पर भंसाली ने किया। जी हां, नेटफ्लिक्स पर करण जौहर एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन वे खुद करेंगे और यह एक मेगा बजट सीरीज बताई जा रही है।
कब शुरू होगा प्रोडक्शन?
बड़े परदे पर एक से बढ़कर एक फिल्म बना चुके करण जौहर अब ओटीटी के दर्शकों के लिए दिलचस्प प्रोजेक्ट लेकर पहुंच रहे हैं। करण जौहर के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद खास है, जिसमें मशहूर हीरोइनों की जमात नजर आएगी। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। हालांकि, अभी इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। इसका प्रोडक्शन साल 2025 की शुरुआत में शुरू होगा।
Kareena Kapoor: करीना कपूर की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, शीर्ष पर नौ साल बाद भी काबिज है ये नाम
कास्टिंग पर चल रहा काम
करण जौहर अपनी टीम के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वे डिजिटल दुनिया में आगाज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल सीरीज की कास्टिंग का काम चल रहा है। कई नामी सितारों को सीरीज में एक साथ लाने की तैयारी है। करण जौहर की यह सीरीज नेटफ्लिक्स का सबसे महत्वाकांक्षी आगामी प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।
Bhool Bhulaiyaa 3: इस खास जगह रोमांटिक गाना शूट कर रहे कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, 'भूल भूलिया 3' पर आया अपडेट
कब से होगी स्ट्रीम?
सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2025 में इसकी शूटिंग चलेगी और 2026 में इसे रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज से जुड़ी अन्य जानकारी अभी आना बाकी हैं। इस सीरीज के बाद करण जौहर फिर बड़े परदे पर वापसी करेंगे। वे धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं।