{"_id":"685928b41c0f682e110a2ed8","slug":"fatima-sana-shaikh-learn-surfing-shares-photos-in-monokini-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fatima Sana Shaikh: समुद्र की लहरों से खेलती नजर आईं फातिमा सना शेख, कहा- पांच दिन में सीख ली सर्फिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fatima Sana Shaikh: समुद्र की लहरों से खेलती नजर आईं फातिमा सना शेख, कहा- पांच दिन में सीख ली सर्फिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:43 PM IST
सार
Fatima Sana Shaikh Photos: अभिनेत्री फातिमा सना शेख श्रीलंका पहुंची हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने सर्फिंग सीखी है। उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। देखें।
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह सर्फिंग (लहरबाजी) कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह अपनी दोस्त के साथ श्रीलंका गईं और वहां सर्फिंग सीखी। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है। आइए देखते हैं।
तस्वीरों और वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह ब्लैक मोनोकिनी में सर्फिंग सीख रही हैं। तस्वीरों के साथ फातिमा ने जो वीडियो शेयर की है उसमें नजर आ रहा है कि वह समुद्र की लहरों पर तैर रही हैं।
फातिमा ने लिखी पोस्ट
तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा '5 दिन में सर्फिंग सीखने की कोशिश की और थोड़ा-थोड़ा सीख लिया। अपनी दोस्त अदिति सागर के साथ सर्फिंग करने का प्लान बनाया। आखिरी से दूसरे नंबर पर वीडियो में इसका सबूत है। अगर आप श्रीलंका में सर्फिंग सीखना चाहते हैं तो चंदू से सीखना। मैंने जिंदगी में कभी सर्फिंग नहीं की लेकिन इन्होंने मुझे सिखा दिया।'
यूजर्स ने किए कमेंट
फातिमा की तस्वीरों को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं और इसे लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपने बहुत जल्दी सीख लिया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा मेरी जान।' एक और यूजर ने फातिमा की तारीफ करते हुए कहा 'बहुत अच्छा बहादुर लड़की।' एक दूसरे यूजर ने कहा है 'आपकी तस्वीरें बहुत अच्छी हैं। मैं आपको प्यार करता हूं।'
फातिमा सना शेख के बारे में
आपको बता दें फातिमा सना शेख 1997 में फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े दिलवाले, खूबसूरत और वन टू का फोर में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत आमिर खान की 'दंगल' फिल्म में काम करने के बाद मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।