टीवी के इस ग्लैमरस जगत से आए दिन शादी, प्यार, तकरार, की खबरें आती रहती हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनका तलाक भी हो चुका है। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के तलाक के बारे में, जो अपने अभिनय से लोगों के दिल पर करती हैं राज। कुछ तो कई सालों से हैं तलाकशुदा, जानिए..
2 of 9
रश्मि देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 'उतरन' फेम एक्ट्रेस को इसी शो से पहचान मिली और यहीं उन्हें अपना जीवनासाथी नंदीश संधू मिले। शो के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। चार साल बाद 2016 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया।
यह खबर भी पढ़ें: Shaheer Sheikh Bday: पहले नहीं मिलता था काम, अब विदेश में 'शाहरुख खान' के नाम से मशहूर हैं शहीर शेख
3 of 9
जेनिफर विंगेट
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिफर विंगेट
टीवी जगत की शानदार अभिनेत्री, जिनकी एक्टिंग के दर्शक दीवाने हैं। अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर को कई महीने डेट करने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली। फिर दोनों कलाकारों का रिश्ता दो साल भी नहीं चल पाया और ये दोनों 2014 में अलग हो गए। आपको बताते चलें कि करण सिंह ग्रोवर जेनिफर से शादी करने से पहले श्रद्धा निगम से तलाक ले चुके थे।
4 of 9
रिद्धि डोगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iridhidogra
रिद्धि डोगरा
'जवान' फेम अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट के प्यार में पड़ने के बाद शादी की और शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। राकेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि कभी-कभी कुछ चीजें काम नहीं कर पाती हैं। आज भी वो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अलग होने की बात कही थी।
5 of 9
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
दलजीत कौर
दलजीत ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से फेमस हुई थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: 'लाइगर' के बाद विजय देवरकोंडा ने 'किंगडम' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी ने किया फीस का खुलासा