'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों के उत्साह को आसमान तक पहुंचाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 'देवरा' का धमाकेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर का दमदार अवतार देखने को मिला। इसके साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की भी झलकियां देखने को मिलीं। इस ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की टीम के साथ कई सितारे शामिल हुए थे।
2 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर, फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर, सैफ अली खान और आलिया भट्ट भी शामिल हुए। जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में साथ काम कर चुके हैं। वहीं, अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' और 'जिगरा' के लिए हाथ मिलाया। जूनियर एनटीआर वर्तमान में देवरा के हिंदी संस्करण के प्रचार के लिए मुंबई में हैं।
3 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनटीआर और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ एक प्रमोशनल चैट सेशन में हिस्सा लिया। 'देवरा का जिगरा' नाम का यह चैट शो जल्द ही इंटरनेट पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। देश के दो सबसे बड़े सितारों के बीच यह क्रॉसओवर उनके प्रशंसकों को रोमांचित कर रहा है। एनटीआर, आलिया और करण जौहर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं।
4 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान 'देवरा' निर्देशक कोरताला शिवा भी मौजूद रहे और उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान सैफ अली खान ने भी फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किया और जूनियर एनटीआर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जूनियर एनटीआर ने 'ओमकारा' देखी थी और इसके बाद अभिनेता ने उन्हें इस फिल्म में लेने का फैसला किया।
5 of 5
'देवरा' ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, जान्हवी कपूर ने कहा कि वे जूनियर एनटीआर के साथ बहुत पहले से काम करना चाहती थीं और 'देवरा' के साथ उनका यह सपना पूरा हो गया। वहीं, करण जौहर ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं कोरताला शिवा ने कहानी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दर्शकों के लिए एकदम अलग रोमांच होगा, क्योंकि वे असली रक्त सागर देखेंगे। 'देवरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।