जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम अस्थायी रूप से एनटीआर 31 रखा गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर जादू करते देखने के लिए सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता के बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एनटीआर की पैन इंडियन एक्शन ड्रामा 'देवरा' अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित इस बड़ी फिल्म को काफी बड़े बजट में बनाया गया है। जान्हवी कपूर और फैंस अली खान इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। एनटीआर फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब हाल ही में जूनियर एनटीआर ने प्रशांत नील के साथ अपने प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा खुलासा किया।
3 of 5
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछे जाने पर एनटीआर ने कहा, 'नील 21 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वह उन हिस्सों की शूटिंग शुरू करेंगे, जिनमें मैं शामिल नहीं हूं। वह 21 अक्तूबर से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक काम करेंगे। मैं जनवरी 2025 में सेट पर शामिल हो जाऊंगा।'
4 of 5
जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील
- फोटो : एक्स:@MythriOfficial
प्रशांत नील की फिल्म पूरी होने के बाद ही जूनियर एनटीआर 'देवरा 2' पर काम शुरू करेंगे। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की इस परियोजना का नाम कथित तौर पर 'ड्रैगन' होगा। इस साल अगस्त में फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2024 में शुरू होने वाली है।
5 of 5
फिल्म 'एनटीआर 31'
- फोटो : एक्स/इंस्टाग्राम MythriOfficial/jrntr
कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित 'देवरा' फिल्म 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। वहीं, एनटीआर 31 का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स दोनों मिलकर करेंगे। रवि बसरूर इस फिल्म के संगीतकार हैं।