डिज्नी प्लस की सीरीज 'डेयरडेविल-बॉर्न अगेन' की शूटिंग बंद हो गई है। इसकी वजह है हॉलीवुड के लेखकों की हड़ताल। 18 एपिसोड की इस सीरीज की शूटिंग न्यूयार्क में हो रही थी। कि हॉलीवुड में मेहनताना बढ़ाने और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चल रही लेखकों की संस्था राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) की हड़ताल का असर हॉलीवुड के काम पर दिखने लगा है।
Daredevil Shooting: स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को लगा झटका, लेखकों की हड़ताल के बाद शूटिंग बंद
स्पाइडरमैन के साथ दिखे डेयरडेविल की वापसी को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की शूटिंग लेखकों के हड़ताल के बाद बंद कर दी गई है।
राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) ने एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स (एएमपीटीपी) के साथ मिनिमम बेसिक एग्रीमेंट को रिन्यू करने के लिए बातचीत की, जो नेटफ्लिक्स,अमेजन, डिज्नी, ऐप्पल, फॉक्स आदि सहित 350 से अधिक स्टूडियो और नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करता है। इस मामले में सोनी टीवी लेखकों से पांच हजार डॉलर से 10 हजार डॉलर बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं कुछ स्टूडियो लेखकों को मेल करके स्टूडियो के साथ सहयोग ना करने की वजह से निलंबन करने की सूचनाएं दे रहे हैं।
Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले में वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन, यूनिवर्सल स्टूडियो ग्रुप, सीबीएस स्टूडियोज और डिज्नी टेलीविजन स्टूडियोज ने अपने लेखकों को मेल के जरिए यह संदेश भेजा है कि अगर वे स्टूडियो के साथ सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। इस मामले में डेविड साइमन ने खुलासा किया कि एचबीओ ने हड़ताल के कारण उन्हें निलंबित दिया है। डेविड साइमन 'द वायर', 'ट्रेम', 'द ड्यूस', 'द प्लॉट अगेंस्ट अमेरिका', 'शो मी ए हीरो' और 'वी ओन दिस सिटी' जैसे कई शो पिछले 25 साल से लिख चुके हैं।
SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट का लीगल नोटिस, निर्माता ने दी यह प्रतिक्रिया
अभी इस मामले में नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल के लंबा खींचने के आसार दिख रहे हैं, क्योंकि राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के पदाधिकारी और स्टूडियो अभी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अपने लेखकों के लिए न्यूनतम मेहनताना बढ़ाने, कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त लेखक नियुक्त करने और परियोजनाओं के संबंध में विशिष्टता का दबाव कम करने की मांग कर रहा है। उसका आरोप है कि ओटीटी के वजह से लेखकों पर काफी दबाव बढ़ा है लेकिन उसके मुताबिक उनका पारिश्रमिक नहीं बढ़ा है।
Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक
राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए अपने संदेश में कहा, 'लेखकों की वजह से बहुत सारे लोग अमीर बने, लेकिन उनकी भूमिका को शुरू से ही नजरअंदाज किया गया है। लेकिन जो वे हमसे नहीं ले सकते, वह है एक-दूसरे से हमारी एकजुटता से, खुद को बचाने की हमारी आपसी प्रतिबद्धता और यह पेशा, जिससे हम प्यार करते हैं। हमने उचित बातचीत के जरिए ऐसा करने की उम्मीद की थी। अब हम इसे संघर्ष के जरिए करेंगे। हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य के लिए हमें कोई अन्य विकल्प नहीं दिया गया है।'