Remo Dsouza: वीअनबीटेबल के आपसी झगड़ों से रेमो ने किया पूरी तरह किनारा, बोले, जांच एजेंसियो को मेरा पूरा सहयोग
धोखाधड़ी के एक मामले में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर आरोपों को लेकर खबरें आ रही हैं। रेमो ने इस तरह की खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्टीकरण जारी करने के बाद अब प्रेस कांफ्रेंस में भी अपना पक्ष रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और पांच अन्य लोगों पर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस संबंध में शनिवार को सभी के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर भी आई थीं। रेमो इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर इस मामले पर पहले ही स्पष्टीकरण जारी कर चुके हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया। अब इसके बाद आज सोमवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग करेंगे।
बोले- 'हमारा कोई लेना-देना नहीं'
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेमो डिसूजा ने कहा, 'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आप लोगों से इस तरीके से मुलाकात होगी। लेकिन हमें कुछ स्पष्ट करना है। आपने जो सुना वो एकतरफा सुना'। इस दौरान जब कोरियोग्राफर से पूछा गया कि ये धोखाधड़ी का मामला है, आप पर केस हुआ है। लेकिन आपने मना किया है। इस मामले में क्या सच्चाई है? रेमो ने कहा, 'सोशल मीडिया पर जो आरोपों को लेकर चल रहा है, उसमें मेरा और लिजेल का कोई लेना देना नहीं है'।
'बिना सच्चाई जाने हमारा नाम ले लिया'
रेमो डिसूजा ने आगे कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है कि मीडिया वालों ने बिना सच्चाई जाने, बिना फैक्ट चेक किए हमारा नाम ले लिया है। वो 11 करोड़ 96 लाख रुपये हैं उसका आरोप मेरे ऊपर नहीं है। आपने जो नाम सुने हैं तो रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा और सात अन्य की बात हो रही है, तो उन सात के बारे में किसी ने नहीं सुना और फैक्ट चेक नहीं किया। सीधे-सीधे हमारा नाम ले लिया'।
किन लोगों के बीच है मामला?
रेमो से जब पूछा गया कि आपका नाम कैसे लिया गया? इस पर वे बोले, 'यह मामला वीअनबीटेबल नाम के एक ग्रुप का है, जो मेरे शो 'डांस प्लस सीजन 4' में आए थे। वहां उन्होंने हिस्सा लिया था, तब से मैं इन्हें जानता हूं। ये लोग उसमें प्रतिभागी थे। इन्होंने डांस किया था। उसके आधार पर इन लोगों ने नाम कमाया था'।
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी दिया स्पष्टीकरण
प्रेस कांफ्रेंस से पहले रेमो ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा, 'कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमें यह मालूम चला है कि हम लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है। ऐसा दावा किया गया है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि हमारे बारे में इस तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं। ये सभी झूठी खबरें हैं और लोग हमें लेकर अफवाह फैला रहे हैं'।