शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था। इस फिल्म के साथ रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने भी थिएटर्स में एंट्री की है। वहीं, जनवरी के महीने में रिलीज हुई फाइटर अब भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वीकएंड पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल...
2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई थी।
3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वही, वीकएंड की बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने कुल 58.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना है कि क्या फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।
4 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फाइटर' के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 25वें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 206.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी 'लाल सलाम' का क्रेज अब दर्शकों के सिर से उतर चुका है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई थी, लेकिन अब फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ नहीं उमड़ पा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने 10वें दिन 41 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 16.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Ayesha Takia: 'फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मेरी परवाह न करें', बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं आयशा