देसी ओटीटी जी5 ने नए साल में अपने कार्यक्रमों को और पैना बनाने के लिए अपनी कंटेंट टीम में बड़ा फेरबदल किया है। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से प्रशिक्षित और चर्चित ओटीटी आल्ट बालाजी को लॉन्च करने वाली निमिषा पांडे अब जी5 की हिंदी ओरीजनल्स की नई प्रमुख बनाई गई हैं। निमिषा इससे पहले नेटफ्लिक्स में इंटरनेशनल ओरीजनल्स की निदेशक रह चुकी हैं।
2 of 5
तरुण कटियाल
- फोटो : फाइल फोटो
देश में सक्रिय ओटीटी में ब्रांडिंग के लिहाज से शीर्ष स्थान पर पहुंचे चुके देसी ओटीटी जी5 में इसके सीईओ तरुण कटियाल के इस्तीफे के बाद से फेरबदल जारी है। निमिषा की नियुक्ति इसी क्रम में बताई जा रही है। जी ने पिछले साल अक्टूबर में अपने कार्यप्रणाली में बदलाव की शुरूआत की थी और 21 अक्टूबर को कंपनी ने अपने सभी चैनलों और ओटीटी के कंटेंट को एक छतरी के नीचे लाने के लिए एक एकीकृत कंटेट टीम बनाने का फैसला किया था। निमिषा को इसी क्रम में जी5 की ये जिम्मेदारी मिली है।
3 of 5
निमिषा पांडे
- फोटो : फाइल फोटो
सोमवार से अपना कार्यभार ग्रहण कर चुकी निमिषा ने अपने करियर की शुरूआत 17 साल पहले टेलीविजन में क्रिएटिव एक्जीक्यूटिव के पद से की थी। इस क्षेत्र में कार्य करते हुए वह प्रोग्रामिंग हेड के पद तक पहुंची और फिर डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में भी अपना विस्तार किया। डिजिटल में उनकी अहम जिम्मेदारी रही ओटीट आल्टबालाजी को लॉन्च करना। ये ओटीटी अपने सेमी पॉर्न कंटेंट के लिए काफी चर्चित रहा है। इसी ओटीटी के एक कार्यक्रम में एक फौजी की बीवी को विवाहेत्तर संबंध स्थापित करते हुए दिखाने पर पूरे देश में बवाल हो चुका है और ओटीटी के खिलाफ काफी शिकायतें भी दर्ज हुईं।
आल्ट बालाजी के बाद निमिषा पांडे ने नेटफ्लिक्स में काफी काम किया, जहां वह इसके इंटरनेशनल ओरीजनल्स की निदेशक रहीं। जानकारी के मुताबिक निमिषा फोर लॉयन फिल्मस और फारयरवर्क प्रोडक्शंस के लिए भी काम कर चुकी हैं। अपनी नई जिम्मेदारी के तहत वह जी समूह कंटेंट और इंटरनेशनल मार्केट्स के अध्यक्ष पुनीत मिश्रा को रिपोर्ट करेंगी।
जी5 अगले महीने 14 फरवरी को अपनी लॉन्चिंग के तीन साल पूरे करने वाला है। चौथे साल के लिए कंपनी ने अपनी रणनीति को जी 4.0 नाम दिया है। हर साल 14 फरवरी को जी5 अपने अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक करता रहा है। इस साल भी ओटीटी मनोरंजन जगत इस तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।