बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान 14 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बॉलीवुड में जरीन ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। कटरीना की हमशक्ल कही जाने वालीं जरीन अभी जितनी फिट दिखती हैं, पहले वैसी नहीं थीं। फिल्मों में आने से पहले जरीन का वजन काफी बढ़ा हुआ था। चलिए हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।
फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं जरीन खान, सलमान खान संग किया था बॉलीवुड डेब्यू
जरीन खान का जन्म साल 1987 में मुंबई में हुआ था। लाल रंग की इस ड्रेस में जरीन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में जरीन खान किसी गुड़िया से कम नहीं लग रही हैं।
यह जरीन की 12वीं कक्षा के बाद की तस्वीर है। उस वक्त जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा हुआ करता था। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'मैंने लोगों के तानों पर कभी ध्यान नहीं दिया। मैंने अपने लिए अपना वजन घटाया।'
जरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की थी। यह जरीन के कॉलेज के दिनों की तस्वीर है। इस तस्वीर में जरीन अपनी उम्र से काफी बड़ी लग रही हैं। एक तस्वीर में जरीन ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है तो दूसरी तस्वीर में उन्होंने सलवार सूट पहना है।
इस तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा था, 'जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तब तक मैंने अपना काफी वजन कम कर लिया था, लेकिन पहली फिल्म के लिए मुझे मेरे रोल के मुताबिक, वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। हालांकि बदकिस्मती से मुझे मेरे वजन के लिए आलोचना सहनी पड़ी।' बहरहाल अब जरीन ने खुद को काफी फिट कर लिया है। उनकी ये हालिया तस्वीरें इसका सबूत हैं।
A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan) on
जब पांच साल पहले आलिया ने करिश्मा और करीना के साथ करवाया था फोटोशूट, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर