करीब दो हफ्ते पहले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिक्रेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद दोस्तों और वेल विशर्स के लिए युवराज सिंह ने एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में अंबानी परिवार समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया। खास बात ये रही कि युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी पार्टी का हिस्सा बनीं।
2 of 5
yuvraj singh, kim sharma
- फोटो : social media
युवराज सिंह का किम शर्मा के साथ भले ही बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका हो लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं। तभी तो पार्टी के दौरान युवराज सिंह ने किम शर्मा और पत्नी हेजल कीच के साथ पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं। हेजल कीच की शेयर की गई तस्वीरों पर किम शर्मा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'आप दोनों चमकते रहो।'
3 of 5
yuvraj singh, kim sharma
- फोटो : social media
हेजल कीच के अलावा किम शर्मा ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। एक अन्य तस्वीर में किम शर्मा ने युवराज सिंह को रिटायरमेंट के बाद उनकी दूसरी पारी की शुभकामनाएं दीं। एक अन्य तस्वीर में किम शर्मा ने लिखा- 'एडल्ट्स'।
4 of 5
Kim Sharma
- फोटो : instagram
लुक्स की बात करें तो किम शर्मा ने इस दौरान चीता प्रिंट की ड्रेस पहनी थी। वहीं हेजल कीच ने ब्लैक प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने। इस ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है। साथ ही हाई हील्स कैरी की है। किम के फैन उनकी फोटो-वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
5 of 5
Yuvraj, hejal
- फोटो : instagram
बता दें कि युवराज सिंह और किम शर्मा ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हेजल और युवराज की शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था।