बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी टॉलीवुड सितारों की राजनीति में एंट्री करा रही है। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता का। यश ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। खास बात ये है कि यश टीएमसी सांसद नुसरत जहां के करीबी दोस्त हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : Twitter
नुसरत ने यश के साथ एसओएस कोलकाता में काम किया था, जिसकी रिलीज के बाद से इनके बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। अब इन खबरों को यश के एक बयान के बाद और हवा मिल गई है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर टीएमसी नेता नुसरत जहां और उनकी दोस्ती से जोड़ते हुए सवाल पूछे गए। साथ ही, अलग-अलग विचारधारा को लेकर ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार का उदाहरण भी दिया गया।
3 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : instagram/nusratchirps
जब यश से सवाल किया गया कि आपकी करीबी दोस्त नुसरत टीएमसी में हैं और आप भाजपा में शामिल हो गए हैं? इसके पीछे की क्या वजह है। यश ने जवाब देते हुए कहा, ऐसा क्यों नहीं हो सकता? घर पर परिवार के सदस्यों की अलग-अलग राय नहीं हो सकती क्या? उनसे पूछा गया- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की तरह? इसपर यश ने कहा अक्षय और ट्विंकल की शादी हो चुकी है। नुसरत और मेरी नहीं हुई हैं। ऐसे में हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अब आप लोग इसका कुछ भी मतलब निकाल सकते हैं।
4 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन
- फोटो : Instagram
बता दें नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग 2019 में टर्की में शादी की थी। इसके बाद कोलकाता में शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। दोनों के बीच लॉकडाउन तक सब कुछ ठीक था लेकिन जब कई महीनों तक नुसरत और निखिल ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं तो फैंस को इनके रिश्ते में दरार की खबर लगी।
5 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : Instagram
इस बारे में जब नुसरत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मेरे निजी जीवन के मसले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे है, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। यह मेरी निजी जिंदगी है और मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं करूंगी।