धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंचने के लिए तैयार है । फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है । फिल्म के ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी देखने को मिली यकीनन पूरी फिल्म भी मजेदार होगी। फिल्म का प्रीक्वल यानी 'यमला पगला दीवाना' साल 2011 में रिलीज हुई थी ।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमीहिट साबित हुई थी। इसके बाद 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिसे औसत प्रतिक्रिया मिली । अब मल्टी स्टारर फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है । इसके एक गाने में रेखा, सोनाक्षी और सलमान भी नजर आ रहे हैं ।
फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का फेमस डायलॉग खामोश भी होगा । 24 घंटे में ट्रेलर को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न की जोड़ी 20 साल बाद साथ दिखेगी । पिछले हफ्ते दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की थी । जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी । शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे ।
वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे । यकीनन ही शत्रुघ्न की एंट्री मूवी को और भी ज्यादा मसालेदार बनाएगी । फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना मजेदार रहेगा । यमला पगला दीवाना... 31 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सनी और बॉबी देओल भी लीड रोल में आएंगे । धर्मेंद्र-शत्रुघ्न के परिवार की आपस में अच्छी बॉन्डिंग है ।
धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं । दोनों ने साथ में 'दोस्त', 'ब्लैकमेल' और 'तीसरी आंख' जैसी फिल्मों में काम किया है । इसे नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है । फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छी कमाई की थी लेकिन सेकंड पार्ट फ्लॉप रहा था । अब दर्शकों को तीसरे पार्ट से काफी उम्मीदें हैं ।