प्यार, हंसी और शादी की रस्मों से सजी फिल्म धूम धाम ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में यामी गौतम प्रतीक गांधी के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है।
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी है फिल्म की कहानी
यामी गौतम और प्रतीक गांधी की जोड़ी को फिल्म में देखा जाने वाला है। ये कहानी है कोयल और वीर की। वीर एक मम्मा बॉय है जो कि एक एनिमल डॉक्टर भी है। वहीं, यामी गौतम के किरदार कोयल चुलबुली सी लड़की है। फिल्म का टीजर आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। इसमें कोयल और वीर की लव स्टोरी में ड्रामा और कॉमेडी की मिली जुली झलक दिखाई दे रही है।
3 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य धर ने कही ये बात
फिल्म को लेकर आदित्य धर ने कहा कि वह कुछ अलग और मनोरंजक बनाना चाहते थे। जहां हंसी, एक्शन और रोमांस शामिल हो। फिल्म में फैंस को यामी और प्रतीक की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म 'धूम धाम' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ओरिजन फिल्म की निर्देशक रुचिका कपूर शेख ने कहा, धूम धाम एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो शादी के दिन कुछ अलग सी ही चीजें लेकर आता है। इस फिल्म के जरिए हम अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सकेंगे।
5 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
डॉगी को पसंद आना चाहिए लड़का
नेटफ्लिक्स ने यह पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमें रिश्ते के लिए डीएम न करें, क्योंकि हमारी शादी 'धूम धाम' से होने वाली है। पोस्टर में यामी गौतम की तस्वीर है, जिसमें वे पारंपरिक लुक में सिर पर चुनरिया ओढ़े नजर आ रही हैं। इसमें लिखा है, 'वर की तलाश! कोयल चड्ढा (मुंबई)। शादी की उम्र। संस्कारी, आध्यात्मिक और घरेलू युवती। एक सुशाली घर के वर की तलाश है। अगर मेरा डॉगी आपको पसंद करता है तो रिश्ता पक्का समझो'।