फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Will Smith Jada Pinkett: पत्नी के लिए विल स्मिथ ने सरेआम जड़ा था तमाचा, पढ़ें उनकी और जैडा की लव स्टोरी

Sat, 31 Dec 2022 07:43 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 31 Dec 2022 07:43 AM IST
विज्ञापन
will smith Jada Pinkett wedding anniversary know about couple beautiful love story
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह उन सितारों में से हैं, जो स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। उनका करियर दिलचस्प है, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही खूबसूरत है। आपको 94वां ऑस्कर तो याद ही होगा, जब विल ने अपनी पत्नी का मजाक उड़ाने वाले क्रिस रॉक को भरे मंच पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया था। इससे यह पता चलता है कि वह अपनी पत्नी जैडा पिंकेट का बहुत सम्मान करते हैं। चलिए आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर रूबरू होते हैं उनकी खूबसूरत लव स्टोरी से...

will smith Jada Pinkett wedding anniversary know about couple beautiful love story
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

एक्टर विल स्मिथ और जैडा पिंकेट की पहली मुलाकात तब हुई, जब पिंकेट मशहूर अमेरिकी सिटकॉम 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर' का ऑडिशन देने गई थीं। पिंकेट सिटकॉम में स्मिथ के किरदार की प्रेमिका की भूमिका के लिए ऑडिशन देने वहां गई थीं, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। उस समय उनकी उम्र वह भूमिका निभाने के लिए बहुत कम थी। यहीं से दोनों की अनकही प्रेम कहानी शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन को कास्ट नहीं करना चाहते थे उनके पिता, फिर ऐसे मिला था पहली फिल्म में रोल

will smith Jada Pinkett wedding anniversary know about couple beautiful love story
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

इस पहली मुलाकात के बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान स्मिथ ने बताया था कि एक-दूसरे को डेट करने से पहले ही वह जैडा को पसंद करने लगे थे। हालांकि, उस समय स्मिथ शैरी जैंपिनो के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। स्मिथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कबूल किया कि एक बार मैं शैरी के साथ डिनर करने गया। मैं बाथरूम में जाकर रोने लगा और बाद में जोर-जोर से हंसने लगा। मुझे पता था कि मैं वह व्यक्ति नहीं हूं, जिसके साथ मैं अभी हूं। मुझे यह भी पता था कि मुझे जैडा के साथ रहना चाहिए। लेकिन मेरी हाथ बंधे थे। मैं शैरी को तलाक भी नहीं देना चाहता था।

यह भी पढ़ें: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी और ट्रोल्स के निशाने पर उर्वशी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
will smith Jada Pinkett wedding anniversary know about couple beautiful love story
विल स्मिथ, जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Social Media

स्मिथ ने यह बात अपनी पत्नी को बताई और उन्होंने समझा भी। दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। साल 1995 के आखिर तक विल स्मिथ का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। इसके तुरंत बाद स्मिथ ने जैडा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विल स्मिथ और जैडा पिंकेट दिसंबर 1997 में शादी के बंधन में बंध गए। और अब विल स्मिथ और जैडा पिंकेट स्मिथ के दो बच्चे जेडन स्मिथ और विलो स्मिथ हैं।

यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म! 31 दिसंबर की आधी रात को जारी होगा 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed