साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश 'रॉकी भाई' की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म के दूसरे पार्ट में संजय दत्त 'अधीरा' और रवीना टंडन प्रधानमंत्री 'रमिका सेन' की भूमिका में दिखाई देंगी। इन सब पॉपुलर कलाकारों के बीच फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी हैं, जो 'केजीएफ' के पहले पार्ट में थीं और अब दूसरे पार्ट में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में श्रीनिधि का एटीट्यूड फैंस को खूब पसंद आया, जिस वजह से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं। आइए आपको अभिनेत्री के बारे में बताते हैं।
KGF 2: कौन हैं रॉकी भाई को दीवाना बनाने वाली श्रीनिधि, अभिनेत्री ने पहली ही फिल्म में मचा दिया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन