{"_id":"591971f54f1c1b685df227f0","slug":"when-shashi-kapoor-did-not-have-any-work-and-wife-jennifer-kendal-had-to-sell-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पाई-पाई को तरसे थे शशि कपूर, गुजारा करने के लिए बीवी को बेचना पड़ा था सामान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पाई-पाई को तरसे थे शशि कपूर, गुजारा करने के लिए बीवी को बेचना पड़ा था सामान
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 16 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शशि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि कपूर के बार में एक बात कही जाती है, वो ये कि उनके जैसा अंदाज और उनके जैसा हुनर किसी और एक्टर में नहीं दिखता। शायद इसी अनूठे अंदाज का नतीजा था कि शशि कपूर अपने दौर के सबसे बिजी स्टार्स में से एक रहे।
परवीन बॉबी के साथ शशि कपूर
60, 70 और 80 के उस दशक में शशि कपूर ने फिल्मी पर्दे पर जो जलवा बिखेरा वैसा अब कहीं देखने को नहीं मिलता। उस दौर में अगर कोई स्टार एक साथ 6 से 7 फिल्मों में काम करता था तो वो शशि कपूर ही थे।
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
शशि कपूर एक दिन में छह शिफ्ट में काम करते थे। उस वक्त उनसे मिलना तक मुश्किल हो जाता था। आखिर उनका शेड्यूल ही ऐसा होता था। वो एक फिल्म की लोकेशन से दूसरी फिल्म की लोकेशन की तरफ भागते रहते।
शशि कपूर के इस रवैये से एक बार उनके भाई राज कपूर भी परेशान हो गए थे और उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाने लगे जिसे जब चाहे कोई भी किराए पर ले सकता था और मीटर चलना शुरू हो जाता था।
शशि कपूर के इस रवैये से एक बार उनके भाई राज कपूर भी परेशान हो गए थे और उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाने लगे जिसे जब चाहे कोई भी किराए पर ले सकता था और मीटर चलना शुरू हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
shashi kapoor
शशि कपूर ने 60 के दशक में डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। इस दौरान उन्होंने करीब 116 हिंदी फिल्में कीं जिनमें से 61 सोलो हीरो के तौर पर थीं।
लेकिन जिस तरह तेजी से चमकते सूरज को भी ग्रहण लग जाता है ठीक वैसे ही शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया।
लेकिन जिस तरह तेजी से चमकते सूरज को भी ग्रहण लग जाता है ठीक वैसे ही शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
shashi kapoor
इसी दशक में उनके पास काम के लाले पड़ गए और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। काम ना होने की वजह से शशि कपूर मायूस हो गए। लेकिन घर तो चलाना ही था....कुछ ना कुछ काम तो करना ही था और उसके लिए पैसों की जरूरत थी।