बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। दिल्ली में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखा करते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। शाहरुख बॉलीवुड के वो आउटसाइडर हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख ने आस्क एसआरके सेशन रखा था जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए और बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।
शाहरुख खान एक जबरदस्त अभिनेता तो हैं ही साथ ही एक बेहतरीन हाजिरजवाब भी हैं। वो अक्सर सवालों के ऐसे जवाब देते हैं कि सामने वाले की बोलती ही बंद हो जाती है। वे 2005 में कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के पहले सीजन के दौरान एक एपिसोड में नजर आए थे। उसी दौरान शो में शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मौजूद थे। उस समय शाहरुख अपनी फिल्म 'मैं हूं ना' का प्रमोशन कर रहे थे, तो अमिताभ की 'ब्लैक' भी रिलीज के लिए तैयार थी। तभी दोनों ने ऐसे सवालों के जवाब दिए कि शायद देखकर खुद भी मुस्कुराते होंगे। आइए बताते हैं पूरा किस्सा ...
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
शों में एक रैपिड-फायर राउंड के दौरान, दोनों में से किसी कलाकार ने भी संकोच करने या अधिक निंदनीय प्रश्नों से बचने की कोशिश नहीं की। जब करण जौहर (Karan Johar) ने अमिताभ से अपनी एक ऐसी चीज का नाम पूछा जो शाहरुख के पास नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया था, 'माई हाइट' यानी उनकी लंबाई। इसके साथ ही बिग बी कहा कि शाहरुख की 'प्रजेंस ऑफ माइंड' ऐसी है जो उनके पास भी नहीं है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
उसके बाद जब शाहरुख से भी यही सेम सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी कुुछ इसी तरह का जवाब दिया। शाहरुख ने कहा, 'एक लंबी वाइफ'। इसके साथ ही शाहरुख कहते हैं, 'कौन बनेगा करोड़पति' अमिताभ की एक ऐसा शो है जिसे वे होस्ट करना चाहते हैं।
4 of 5
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने जया बच्चन से और शाहरुख ने गौरी खान से शादी की है। जया लगभग 5 फुट 2 इंच की हैं जबकि अमिताभ की हाइट छह फुट है। 2019 में कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में अमिताभ ने उनके और जया के कद के अंतर को लेकर मजाक किया था। शो में आया एक कंटेस्टेंट जल्द ही शादी करने वाला होता है तो अमिताभ ने विवाह के बारे में बात करते हुए कंटेस्टेंट को अपनी हाईट के अनुसार दुल्हन चुनने को कहा।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
बिग बी ने आगे कहा था कि उन्हें लंबाई (जया का जिक्र करते हुए) के बारे में ज्यादा सलाह नहीं देनी चाहिए नहीं तो उन्हें अपने घर में 'बेलन' का सामना करना पड़ सकता है। अमिताभ और जया की शादी 1973 में हुई थी। वहीं गौरी और शाहरुख की शादी 1991 में हुई थी और जोड़े के तीन बच्चे हैं।