{"_id":"5b321c6b4f1c1b644d8b8aa3","slug":"when-kishore-kumar-songs-banned-during-emergency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपातकाल में किशोर कुमार के गानों को कर दिया गया था बैन, कहा था- 'किसी के हुकूम से नहीं गाता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आपातकाल में किशोर कुमार के गानों को कर दिया गया था बैन, कहा था- 'किसी के हुकूम से नहीं गाता'
Tue, 26 Jun 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किशोर कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1975 में इंदिरा गांधी सरकार के दौरान लागू किए गए आपातकाल के 43 साल हो गए हैं। आपातकाल के उस काले दौर से फिल्में और कलाकार भी अछूते नहीं रहे और कईयों को इसका शिकार होना पड़ा। आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
2 of 5
किशोर कुमार
आपातकाल के उस दौर में इसका शिकार हुए थे मशहूर गायक किशोर कुमार। जी हां, कहा जाता है कि किशोर कुमार अपने नियमों के काफी पक्के थे। वो जो सोच लेते थे फिर उससे समझौता नहीं करते थे। अपने इन्हीं वसूलों के चलते उनके गानों को बैन कर दिया गया था।
3 of 5
किशोर कुमार
आपातकाल के दौरान कांग्रेस की हालत काफी खराब थी। अपनी खराब हालात को देखकर कांग्रेस को भी समझ आ गया था कि उन्हें एक ऐसे आवाज की जरूरत है जो उसकी बात आम जनता तक पहुंचा सके। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किशोर कुमार
आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के प्रचारक और तब के सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास संदेश भेजा कि वो इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं लेकिन किशोर कुमार ने इसके लिए मना कर दिया। यह बात कांग्रेस को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
किशोर कुमार
यह बैन करीब 3 सालों तक चला और किशोर कुमार के गाने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नहीं चलाए जाते थे। अपनी धुन के पक्के किशोर कुमार ने एक बार कहा था, 'कौन जाने वो क्यों आए लेकिन कोई भी मुझसे वो नहीं करा सकता जो मैं नहीं करना चाहता। मैं किसी दूसरे की इच्छा या हुकूम से नहीं गाता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।