अभिनेता रितिक रोशन एक के बाद एक विवादों में पड़ते जा रहे हैं। इस बार मामला मुंबई के थाने पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह तक पहुंच गया। जब लगने लगा कि अब रितिक एक बार फिर से बेजा बड़े कानूनी पचड़े में पड़ने वाले हैं तभी उन्होंने हाथ खींचे और किसी तरह से खुद को मामले से बाहर किया।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
लेकिन इससे पहले उन्होंने एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार के फोटो पत्रकार के साथ करीब छह घंटे तक लंबी-चौड़ी नौटंकी की। खुद तो खुद अपने सुरक्षा गार्ड से फोटो पत्रकार को जलील कराने की कोशिश की।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
3 of 9
ह्रितिक रोशन
- फोटो : getty
मामला रितिक रोशन की आमागी फिल्म 'मोहनजोड़दो' के शूटिंग के वक्त का है। इन दिनों मुंबई के थाने इलाके में रितिक की इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। ऐसे में अंग्रेजी अखबार 'मुंबई मिरर' के एक पत्रकार ने शूटिंग के दौरान रितिक रोशन की कुछ तस्वीरें खींच लीं।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक ऐसा करते देख रितिक रोशन के सुरक्षा गार्ड ने झटके से फोटोग्राफर का कैमरा छीन लिया। बहुत मांगने के बाद भी वापस नहीं किया। बाद में जब रितिक रोशन जब शूटिंग समाप्त कर के लौटे तो कैमरा उन्हें दे दिया गया।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
फिर रितिक रोशन ने कैमरा अपने वैनिटी वैन में रख लिया और फोटोग्राफर से लंबी बातचीत भी की। रितिक ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी फिल्म के लुक लीक न करने को कहा गया। फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींचकर उनकी निजता में दखल डाली है।