बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता रणबीर कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आलिया हमेशा से ही अपने रिश्ते और अफेयर्स को लेकर बिंदास रही हैं। रणबीर से पहले भी उन्होंने कई लड़कों को डेट किया है। ऐसे ही एक डेटिंग का खुलासा उन्होंने सालों पहले कॉफी विद करण में किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनके ब्वॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन के दिन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट कॉफी विद करण में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंची थीं। यहां दोनों अभिनेत्रियां सिंगल होने को लेकर बात कर रहीं थीं। इसी बातचीत के दौरान आलिया ने कहा कि उन्हें 'न्यू ईयर्स इव' और 'वैलेंटाइन डे' काफी ओवररेटेड लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका वैलेंटाइन डे का अनुभव अच्छा नहीं रहा था।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया ने कहा कि, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड वैलेंटाइन डे के दिन मुझे बाहर लेकर गया, लेकिन उसने पूरे समय मुझसे बात ही नहीं की। मुझे लगता है कि ये दिन इतना भी खास नहीं होता है'। जब करण और परिणीति ने आलिया से और बातें जाननी चाहीं तो आलिया ने कहा कि, 'हमने कुछ नहीं किया, हम बहुत छोटे थे, हम बच्चे थे'। इस पर परिणीति हंसते हुए बोलीं, 'इसलिए उसने तुमसे बात नहीं कि क्योंकि तुमने कुछ किया नहीं'।
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया के बचपन का प्यार भले ही रोमांटिक ना हो पाया हो लेकिन रणबीर के साथ आलिया काफी खुश नजर आती हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सबको धन्यवाद करते हुए आलिया ने बिना नाम लिए रणबीर की तरफ इशारा कर अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने रणबीर की ओर इशारा करते हुए कहा था कि, 'तुम्हारी वजह से मेरी आंखों में चमक आ जाती है और मेरा दिल मुस्कुराता है, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'।
5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी तरह रणबीर भी दीपिका और कटरीना से ब्रेकअप के बाद से आलिया के हाथ थामे नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर भी अपने विचार साझा किए थे। रणबीर ने कहा था कि, 'वो शादी के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन अभी कुछ बोलकर वो नजर नहीं लगाना चाहते हैं'। बता दें कि आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी बनी है। इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा बिग बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।