फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग बेल्स: साल के अंत तक मंगेतर शीतल ठाकुर संग सात फेरे ले सकते हैं विक्रांत मैसी, जानें क्यों हो रही है देरी?

Fri, 04 Feb 2022 10:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Feb 2022 10:06 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। बीते साल जहां फिल्मी और टीवी जगत के कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधे थे। तो वहीं नए साल की शुरुआत के साथ ही कई मशहूर कलाकार शादी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Wedding Bells: Vikrant Massey can get married with fiance Sheetal Thakur this year here the reason for getting late
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। बीते साल जहां फिल्मी और टीवी जगत के कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधे थे। तो वहीं नए साल की शुरुआत के साथ ही कई मशहूर कलाकार शादी कर रहे हैं। बीते महीने जहां टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने लंबे रिलेशन के बाद सूरज नांबियार संग शादी रचाई। तो वहीं अब टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी 5 फरवरी को मंगेतर संग सात फेरे लेने वाली हैं। शादियों के इस माहौल के बीच अब खबर आ रही है कि अभिनेता विक्रांत मैसी भी जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं।

खबरों की मानें तो अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। हालांकि, अपनी शादी से पहले अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म गैसलाइट की शूटिंग खत्म करेंगे। इस फिल्म में विक्रांत के साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही विक्रांत और शीतल एक- दूसरे से शादी कर सकते हैं।

Wedding Bells: Vikrant Massey can get married with fiance Sheetal Thakur this year here the reason for getting late
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि अगर महामारी की वजह से लॉकडाउन नहीं लगता तो मेरी शादी हो चुकी होती। उन्होंने कहा था कि मेरी और शीतल की शादी 2020 में हो जानी थी। इस दौरान अभिनेता ने यह भी कहा था कि हमारी शादी 2021 में हो जाएगी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण विक्रांत की शादी लगातार टलती गई।

Wedding Bells: Vikrant Massey can get married with fiance Sheetal Thakur this year here the reason for getting late
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। विक्रांत ने बीते साल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस  तस्वीर में शीतल और विक्रांत परिवार के साथ गृह प्रवेश पूजा करते नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ ही विक्रांत ने कैप्शन में लिखा था, मेरी मानव मोदक और बैटर हाफ के साथ। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट लिखते हुए यह भी कहा कि, अभी मेरी शादी नहीं हुई है, अपनी शुभकामनाएं संभाल के रखे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Bells: Vikrant Massey can get married with fiance Sheetal Thakur this year here the reason for getting late
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर साल 2015 से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने ही अपने लंबे रिश्ते के बाद साल 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में सिर्फ विक्रांत और शीतल के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। कपल की सगाई के बाद से ही फैंस लगातार इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। शीतल और विक्रांत ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पहले सीजन में साथ काम किया है।

 

विज्ञापन
Wedding Bells: Vikrant Massey can get married with fiance Sheetal Thakur this year here the reason for getting late
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन के मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ से की थी। इसके बाद है ‘धरमवीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘लुटेरे’ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। इसके बाद वह ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ समेत कई फिल्मों में भी दिखाई दिए। वहीं डिजिटल प्लेटफार्म की बात करें तो विक्रांत ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘मिर्जापुर’ और ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ जैसी वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed