रातों-रात पॉपुलर होने के लिए प्रिया प्रकाश ने डाला ऐसा वीडियो, यूजर बोले-बस करो अब
आंख मारने की अपनी कला से देश को नौजवानों को अपना फैन बनाने के बाद अब प्रिया प्रकाश अपनी आइब्रो से कमाल करती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है यह वीडियो उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रिकॉर्ड किया है।
A post shared by Priya prakash varrier (@priyavarrierholics) on
हालांकि, प्रिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है । उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी । मलयालम फिल्म के लिए यह एक बड़ा कदम है । ऐसा मेकर्स ने प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए किया है ।
प्रिया ने 28 सेकंंड के वीडियो से पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया था । उनकी फिल्म देखने के लिए अब फैंस बेताब हैं । इंस्टाग्राम पर प्रिया के 50 लाख फॉलोवर हैं । वो अपनी वॉल पर एक पोस्ट शेयर करने का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं ।