बॉलीवुड के नए एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम अक्सर साथ में लिया जाता है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, वहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज पर कमेंट करते रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की लेकिन फैंस को इनकी जोड़ी पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ के पहले किस अभिनेता के साथ दिशा का नाम जुड़ता था।
2 of 5
Tiger Shroff, Disha Patani
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल दिशा और टाइगर की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। अक्सर कई मौकों पर दोनों एक साथ दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन आज हम टाइगर और दिशा की नहीं बल्कि ये बताएंगे कि टाइगर से पहले दिशा किसे डेट कर रही थीं। ऐसा कहा जाता है कि टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के अभिनेता को डेट करती थीं।
3 of 5
Parth Samthaan & Disha Patani
- फोटो : social media
ये अभिनेता हैं 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी कि पार्थ समथान। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर के पहले दिशा पार्थ को ही डेट कर रही थीं। दोनों करीब एक साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच किसी तीसरे ने जगह ले ली। जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की मानें दोनों के ब्रेकअप की वजह बने थे टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ दिशा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए विकास को भी डेट कर रहे थे।
4 of 5
Vikas Gupta
- फोटो : twitter
जैसे ही दिशा को इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने पार्थ के साथ अपने रिलेशन को खत्म कर दिया। वहीं पार्थ ने इन बातों को खारिज किया था। पार्थ ने विकास गुप्ता पर गलत तरीके से छूने और फीस ना देने का भी आरोप लगाया था। तो वहीं विकास गुप्ता ने इस मामले में कहा था कि पार्थ केवल झूठे दावे करते हैं जबकि वो अक्सर मुझसे पैसे निकलवाने की कोशिश किया करते हैं।
5 of 5
disha patani
- फोटो : social media
हाल ही में कुछ दिन पहले दिशा और पार्थ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। गौरतलब है कि दिशा पाटनी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। तो वहीं पार्थ भी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। एक तरफ जहां दिशा का नाम टाइगर से जुड़ता है तो वहीं पार्थ को लेकर खबरें हैं कि वो अपनी कोस्टार एरिका फर्नांडिस को डेट कर रहे हैं हालांकि इस बारे में अब तक पार्थ ने कुछ भी नहीं कहा है।