{"_id":"5ce2dd70bdec22077e09bb5b","slug":"vivek-oberoi-get-trolled-after-shared-objectionable-and-mem-tweets-for-aishwarya-rai-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या का मीम शेयर कर ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय, यूजर बोले- 'सलमान वो करेंगे जो वो करना चाहते हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या का मीम शेयर कर ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय, यूजर बोले- 'सलमान वो करेंगे जो वो करना चाहते हैं'
Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय की ओर से एग्जिट पोल से जुड़े एक मीम को ट्वीट करने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस ट्वीट में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
Trending Videos
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
दरअसल इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे है, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है। उनके इस ट्वीट की चौतरफा आलोचना हो रही है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट कि निंदा की है।
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
वहीं इस ट्वीट की वजह से वह अब जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय के ट्वीट को घिनौना और क्लासलेस बताया है। वहीं R Dutta ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'बच्चन परिवार को आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाना चाहिए और सलमान खान वो कर सकते हैं जो वह करना चाहता हैं विवेक ओबेरॉय के साथ।'
Disgusting and classless. https://t.co/GUB7K6dAY8
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) May 20, 2019
Are you kidding me here? I don't trust politicians but the Film Fraternity should boycott this lout. #VivekOberoi https://t.co/cLCdM3YeIO
— Siddharrth Jain (@TweepleLeaf) May 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi and Meghana Oberoi
- फोटो : social media
मशहूर पत्रकार निधि राजदान ने भी विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की आलोचना करते हुए उनके ट्वीट को अप्रिय बताया है। इन सबके अलावा और भी कोई लोगों ने सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की आलोचना की है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
Bachchan family should file criminal defamation case against this loser. And Salman Khan can do whatever he wants to do with #VivekOberoi https://t.co/yakqPUosFJ
— R Dutta 🇮🇳 (@RD_justRD) May 20, 2019
Distasteful. Move on Mr. Oberoi https://t.co/BbLskLUoLh
— Nidhi Razdan (@Nidhi) May 20, 2019
Have a look at the cheap & ill mentality of this guy who's just forgot he's a celebrity & people view his thoughts & actions. Such blind faith politically for somebody leads to such disasters.. Shame on you Vivek sir 😡👎 I won't watch your shows, movies anymore #VivekOberoi pic.twitter.com/ypyc348eCd
— Rounak Rathod (@Dr_RR_) May 20, 2019
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय
- फोटो : ani
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' वहीं विवेक ओबेरॉय इस पूरे मामले पर सफाई तो दी लेकिन माफी नहीं मांगी है।