फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vishal dadlani shares a emotional note for late father after cremation he now walks with me forever

सिंगर विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए की भावुक पोस्ट, कहा-"वह हमेशा मेरे साथ चलते हैं"

Sun, 16 Jan 2022 11:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 11:30 AM IST
सार

विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी की 8 जनवरी को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको याद करते हुए बेहद ही भावुक पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन
vishal dadlani shares a emotional note for late father after cremation he now walks with me forever
vishal dadlani, moti dadlani - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायक और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक मार्मिक नोट शेयर किया है। आपको बता दें कि विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी की 8 जनवरी को मृत्यु हो गई थी, लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के चलते विशाल उनके अंतिम समय में साथ नहीं थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको याद करते हुए बेहद ही भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन

विशाल ददलानी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता एक पार्क में बैठकर कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा-, "मेरी माँ, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते हैं, जैसे मेरे सीने में दर्द।"

इसके आगे विशाल में लिखा-"एक दिन भी मेरे बिना 'लव यू, डैड' कहे और उनकी आवाज सुनकर 'लव यू, बेटू' के जवाब के बिना नहीं गुजरेगा। मैं फिर कभी उनके साथ नहीं रहूंगा, लेकिन मैं उनके बिना कभी नहीं रहूंगा"।

इस भावुक पोस्ट के अंत में विशाल ददलानी ने लिखा-बस इस उम्मीद में कि मैं उनके योग्य काबिल साबित हो सकूं। वह वास्तव में सबसे प्यारे, दयालु, विनम्र, सबसे मेहनती और सबसे प्यार करने वाले व्यक्ति थे"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि गायक विशाल ददलानी के पिता की मृत्यु के समय वह उनके पास नहीं जा सके थे क्योंकि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। उस समय भी विशाल ददलानी ने बेहद ही भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी। उन्होंने इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन में बंद कर दिया थाा। इससे  पहले विशाल ने अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी और संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed