बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है। अजय के लेकर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वे अपने दोस्तों के साथ अक्सर मजाक करते रहते हैं। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने हाल ही में अभिनेता को लेकर एक खुलासा करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार' की पूरी कास्ट और क्रू के साथ अजय देवगन ने कैसे प्रैंक किया था।
Ajay Devgn: 'सन ऑफ सरदार' के सेट पर अजय ने सबको खिलाई थी लाल मिर्च, विंदू दारा सिंह ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:00 PM IST
सार
अजय देवगन और विंदू दारा सिंह कई फिल्मो में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार' की पूरी कास्ट और क्रू के साथ उन्होंने एक प्रैंक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन