{"_id":"632af9d9521a201abe0db8d9","slug":"vikram-vedha-actor-hrithik-roshan-shared-his-photo-on-instagram-rumoured-girlfriend-reacted-on-his-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan:ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर, सबा आजाद का कमेंट हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan:ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर, सबा आजाद का कमेंट हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 21 Sep 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वेधा लुक में ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म इसी महीने की आखिर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर फैंस के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में ऋतिक सफेद शर्ट में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सकीं। सबा ने फोटो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'आप बहुत क्यूट हो। ओके बाय'। इसके अलावा फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर की तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैंडसम हंक।' एक और यूजर ने लिखा, 'ग्रीक गॉड।' वहीं, बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
3 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋतिक की फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। यह साउथ की इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म की रीमेक है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। दक्षिण भारत के अलावा इस फिल्म को हिंदी पट्टी में काफी पसंद किया गया था।
एक्टिंग करियर की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह फिल्म 'फाइटर' में दिखेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।