साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा बहुत जल्द विग्नेश शिवन की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे सेलिब्रिटी कपल की शादी 9 जून को महाबलीपुरम के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में होनी है। कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि शादी इंडस्ट्री के सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होनी है और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
2 of 4
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग वेन्यू पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिन मेहमानों को न्योता दिया गया है, उन्हें शादी से पहले एक स्पेशल कोड दिया जाएगा। मेहमानों को कोड दिखाने के बाद ही वेडिंग वेन्यू में एंट्री दी जाएगी। शादी के लिए एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। ड्रेसकोड एथनिक है और इसका कलर पेस्टल है। बता दें कि शादी से पहले एक संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया है।
3 of 4
नयनतारा और विग्नेश की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
विग्नेश और नयनतारा ने अपनी शादी का न्योता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी दिया है। इन सबके बीच इस कपल की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये एक इनविटेशन वीडियो है, जिसमें कार्ड के पहले पेज पर दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे पेज पर भगवान गणेश का चित्र लगा है। तीसरे पेज पर शादी से संबंधित सारी डिटेल्स दी गई हैं।
4 of 4
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
बता दें कि 7 जून को विग्नेश ने बताया था कि वह नयनतारा के साथ 9 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले तो दोनों चाहते थे कि उनकी शादी तिरुपति में हो फिर किसी वजह से उन्हें वेडिंग वेन्यू में बदलाव करना पड़ा। उनकी शादी में कुछ खास दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों की मुलाकात मुलाकात साल 2015 में तमिल फिल्म 'नानम राउडी धान' के सेट पर हुई थी। वहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई।