निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म कमांडो 3 ने अपने लगातार दमदार कलेक्शन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। फिल्म के लीड हीरो विद्युत जामवाल ने फिल्म की कामयाबी का जश्न मंगलवार की रात यहां जुहू के एक रेस्तरां में पूरी टीम के साथ धूमधाम से मनाया है। इस दौरान विद्युत ने अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज का भी अपना लुक दिखा दिया। आमतौर पर क्लीन शेव रहने वाले विद्युत ने इस फिल्म के लिए दाढ़ी मूंछ बढ़ा रखी है।
2 of 6
कमांडो 3 की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को फिल्म ने तीन करोड़ 42 लाख रुपये की कमाई की थी। मंगलवार को भी इसका कलेक्शन तीन करोड़ से ऊपर ही रहा। फिल्म अब तक सिर्फ पांच दिनों में 24 करोड़ 77 लाख रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म ने अपनी लागत से दूनी कमाई करके अपना नाम इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल करा लिया है। फिल्म के हिट होने का जश्न इसके सितारों ने धूमधाम से मनाया।
3 of 6
विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑल ब्लैक लुक में कमांडो 3 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे विद्युत जामवाल कहते हैं, 'हिंदी सिनेमा देखने वाले अब भी अखबारों पर भरोसा करते हैं। अखबारों में छपे रिव्यूज ही फिल्म की रविवार के बाद की ऑडियंस बनाते हैं और मैं उन सभी अखबारों का शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से फिल्म कमांडो 3 का आपसी एकता और भाईचारे का संदेश छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंच सका।'
4 of 6
कमांडो 3 की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि कमांडो 3 इस सीरीज की पहली दोनों फिल्मों से भी बड़ी हिट साबित हो चुकी है और उन्होंने इसकी अगली कड़ी यानी कमांडो 4 पर काम भी शुरू कर दिया है। कमांडो 4 की कहानी के बारे में तो विपुल ज्यादा खुलासा नहीं करते हैं लेकिन अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने इस बात का इशारा जरूर किया कि इस बार ये फिल्म भारत में बरसों से पनपते रहे एक बड़े कारोबारी गोरखधंधे का पर्दाफाश करेगी।'
5 of 6
अंगीरा धर और अदा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की दोनों अदाकाराएं अदा शर्मा और अंगीरा धर भी कमांडो 3 की पार्टी में चहकती नजर आईं। अदा शर्मा की अदाकारी की फिल्म में खास तौर से तारीफ हो रही है, उनका साउथ इंडियन स्टाइल में हिंदी बोलने का तरीका हिट हो चुका है। अदा कहती हैं, 'कमांडो 3 को हिंदी पट्टी खासकर दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। मैं इन दर्शकों का शुक्रिया अदा करने के लिए जल्द ही उत्तर भारत जाने की योजना बना रही हूं।'