बॉलीवुड में आज विद्या बालन जाना पहचाना नाम हैं तो वहीं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। साल 2012 में 14 दिसंबर के दिन दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। आज विद्या और सिद्धार्थ की वेडिंग एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं दोनों की प्रेम कहानी के बार में।
2 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding
- फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। यहां फिल्म मेकर करण जौहर ने दोनों की पहली मुलाकात करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने और बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
3 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी की। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। सिद्धार्थ-विद्या की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी।
4 of 6
vidya balan and Siddharth Roy Kapur wedding
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवाह समारोह 11 दिसंबर से ही शुरू हो गया था। 12 दिसंबर को मेहंदी की रस्म हुई थी। बॉलीवुड से कोई भी शादी में नहीं आया था। अपनी शादी में विद्या बालन ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी और वो बिल्कुल तमिल शैली में सोने के जेवर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
5 of 6
विद्या बालन
- फोटो : Instagram: @balanvidya
विद्या बालन ने 2005 में फिल्म परिणीता से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लगे रहो मुन्नाभाई, नो वन किल्ड जेसिका, पा, द डर्टी पिक्चर और कहानी से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।