अपने 13 साल के करियर में अब तक पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके निर्देशक वेट्रीमारन ने मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही अपनी पहली फिल्म का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया। फिल्म का नाम उन्होंने ‘विदुथलाई’ (आजादी) रखा है और फिल्म में विजय सेतुपति फिल्म के हीरो सूरी के किरदार के उस्ताद के तौर पर नजर आएंगे।
2 of 5
अभिनेता धनुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता धनुष को बीते साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाने वाली फिल्म ‘असुरन’ के निर्देशक वेट्री मारन की विजय सेतुपति के साथ बनने वाली इस फिल्म के बारे में किसी भी तरह की जानकारी का इंतजार इस साल के शुरू से हो ही रहा है। वेट्री मारन ने तमिल सिनेमा में अपना अलग मुकाम बनाया है और समझा ये जा रहा था कि विजय सेतुपति उनकी फिल्म में अभिनेता सूरी के पिता का किरदार निभा सकते हैं।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार को वेट्री मारन ने फिल्म ‘विदुथलाई’ की जो पहली झलक सार्वजनिक की, उसे देखकर फिल्म के काफी रहस्यमयी होने की बात समझ आती है। पोस्टर में सेतुपति भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच जंजीरों में जकड़े दिख रहे हैं। फिल्म में सूरी का किरदार एक पुलिस अफसर का बताया जा रहा है। फिल्म की पृष्ठभूमि कुछ कुछ वैसी ही बताई जा रही है जैसी निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘रावण’ की थी। यहां भी आदिवासियों का सिस्टम से संघर्ष कहानी की मुख्य धारा है।
4 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘विदुथलाई’ की शूटिंग देश के पश्चिमी घाटों के जंगलों में ऐसे इलाकों में हुई है जहां न बिजली अब तक पहुंची है और न ही संचार के साधन। इन इलाकों में विजय सेतुपति, सूरी और भवानी ने अपने निर्देशक वेट्रीमारन के साथ लंबा समय बिताया है। आदिवासी इलाकों में इन कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
5 of 5
फिल्म ‘मास्टर’ में विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन दिनों विजय सेतुपति की निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ बनने वाली फिल्म को लेकर भी हिंदी पट्टी के दर्शकों में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म में वह कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा विजय सेतुपति जल्द ही ‘तुगलक दरबार’ व ‘लाबम’ में नजर आएंगे। साल की शुरूआत में सेतुपति ने अभिनेता विजय के साथ फिल्म ‘मास्टर’ में विलेन का रोल किया था। उनकी एक तेलुगू फिल्म ‘उप्पेना’ हाल ही में रिलीज हुई है।