हैंडसम हंक वरुण धवन ने हाल ही में अपने पहले अफेयर से लेकर पहले किस तक के किस्से सुना डाले। 29 साल के वरुण का ये किस्सा आपको भी हैरत में डाल देगा। इससे पता चलता है कि वरुण बचपन से ही रोमांटिक हैं।
इतनी छोटी उम्र में इस हीरो ने किया था अपना पहला Kiss, खोले और भी राज
वरुण ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार किस किया तो वो 13 साल के थे। वो लड़की उनसे एक साल छोटी थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं टाइटैनिक जैसी रोमांटिक फिल्में देख कर आया था और उत्साह में आकर उस लड़की को बाहों में भर लिया। वो लड़की घबरा गई लेकिन मैंने उसे किस किया और वापस भाग आया।
इतनी छोटी उम्र में इस हीरो ने किया था अपना पहला Kiss, खोले और भी राज
वरुण बताते हैं कि वो अपनी बिल्डिंग के पीछे खड़ी थी और वरुण ने जाकर उसे किस कर लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पहले अफेयर के बारे में भी बताया। हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें धोखा दे दिया था।
इतनी छोटी उम्र में इस हीरो ने किया था अपना पहला Kiss, खोले और भी राज
इस बारे में बताते हुए वरुण कहते हैं कि कॉलेज में एक लड़की से उन्हें प्यार हुआ था। चार महीने के इस रिलेशन के बाद उसने मुझे धोखा देना शुरू कर दिया। फिर हमारा ब्रेकअप हो गया था। वरुण ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं इसलिए ब्रेकअप के दर्द को फील करना भी मेरे लिए जरूरी था।
इतनी छोटी उम्र में इस हीरो ने किया था अपना पहला Kiss, खोले और भी राज
वरुण कहते हैं कि जिंदगी में प्यार होना बहुत जरूरी है। रिश्ते बहुत खूबसूरत होते हैं और उनकी हमें हर कदम पर जरूरत होती है। वरुण फिलहाल करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्घि' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और पंकज कपूर के साथ नजर आएंगे।