अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। जान्हवी कपूर फिल्म में वरुण के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि 'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे लेकर हाल ही में वरुण धवन ने बात की है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास एक अच्छी फिल्म है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ओटीटी पर एक खराब फिल्म सर्वाइव कर सकती है। यहां सफल होने के लिए आपको बहुत अच्छी फिल्म बनानी होगी। यहां आई चीजों पर जो बातें होती हें, उनका काफी असर होता है'।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने आगे बताया कि ओटीटी रिलीज 'बवाल' के लिए किस तरह मददगार हो सकती है। एक्टर ने कहा, 'इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर लेकर जाने का प्लान था। हमारे प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का विजन था यह कि वह इसे बड़े स्तर पर रिलीज करें। अमेजन जैसे पार्टनर ने इस काम को काफी आसान कर दिया।'
Salman Khan: सिगरेट पीते हुए फोटो लीक होने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' छोड़ रहे सलमान खान? जानें सच्चाई
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'अच्छी कहानियां लोगों के सामने लाए जाने की हकदार होती हैं। वह दर्शकों तक पहुंचने का अपना रास्ता भी खोज लेती हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कहानियों ने खास जगह बनाई है। 'बवाल' एक भारतीय फिल्म है, जो दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आएगी। वरुण और जान्हवी ने अज्जू और निशा का रोल बखूबी अदा किया है।'
Sofia Joe Divorce: 'स्पाइडरमैन' स्टार जो मैंगनीलो ने सोफिया वेरगारा से लिया तलाक, लोगों से की यह खास अपील
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : Social media
बता दें कि 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह वरुण धवन की पहली फिल्म नहीं है, जो ओटीटी पर आ रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' भी इस प्लेटफॉर्म पर आई थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास 'सिटाडेल' भी है।
Jailer: सोशल मीडिया पर लीक हो गई रजनीकांत की 'जेलर' की कहानी, जानें कैसा है फिल्म का प्लॉट