फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajinikanth starrer film jailer story leaked online know the details about movie

Jailer: सोशल मीडिया पर लीक हो गई रजनीकांत की 'जेलर' की कहानी, जानें कैसा है फिल्म का प्लॉट

Tue, 18 Jul 2023 02:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

खबर आ रही है कि रजनीकांत की फिल्म की कहानी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। विदेशी बुकिंग साइटों ने इस फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है।

विज्ञापन
rajinikanth starrer film jailer story leaked online know the details about movie
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म जेलर को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। फिल्म के टाइटल पर मलयालम फिल्म मेकर ने कहा है कि नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म, कम से कम केरल में अपना नाम बदलें। उन्होंने कोर्ट जाकर आरोप भी लगाया था कि तमिल फिल्म के मेकर्स ने उनका टाइटल चोरी किया था। कुछ समय पहले इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर बज बढ़ गया है। इसके बाद अब खबर आ रही है कि रजनीकांत की फिल्म की कहानी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी
खबर है कि विदेशी बुकिंग साइटों ने इस फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है- रजनीकांत एक जेल वार्डन की भूमिका में हैं और एक गिरोह अपने नेता को मुक्त करने के लिए जेल में घुसने की कोशिश करता है। जेलर रजनीकांत फिर इसको रोकने की कोशिश करते नजर आने वाले हैं। 
 


 


इसे भी पढ़ें- Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिया था ऑडिशन, इस वजह से फिल्म में नहीं किया गया कास्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाने को जमकर मिल रहे व्यूज
वहीं हाल ही में जेलर का दूसरा गाना रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल है 'हुकुम'। 17 जुलाई की शाम को रिलीज हुआ यह गाना दस लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। जेलर का जो गाना सबसे पहले वायरल हुआ वह 'कावला' था, जिस पर तमन्ना भाटिया ने डांस किया था। गाने के हुक स्टेप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं, जिसपर फैंस भी रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
नेलसन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी जेलर इसी साल 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया के अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और प्रियंका मोहन भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए रजनीकांत करीब दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed