पूर देश में दिवाली की धूम पहले ही दिखने लगी है। ऐसे में बॉलीवुड में भी पार्टीज का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में जैकी भगनानी ने अपने दोस्तों को दी प्री- दिवाली पार्टी। इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे, लेकिन वरुण धवन अपनी एक हरकत के चलते सुर्खियों में आ गए।
जैकी भगनानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स, वरुण धवन ने मीडिया को दिखाई चप्पल
जैकी की पार्टी में सेलेब्स का तांता लगा। चाहें एक्टर हो या एक्ट्रेस हर कोई देसी अंदाज में काफी फब रहा था। लेकिन इस बीच जब सेलेब्स मीडिया के सामने आए तो वरुण ने कुछ ऐसा कर दिया जो शायद किसी को भी पसंद नहीं आया होगा। दरअसल वरुण ने पहले तो मीडिया को पोज दिए फिर वहीं कुछ देर बाद हाथ में चप्पल लेकर पोज देने लगे। हालांकि ऐसे करने के साथ ही वो मुस्कुराते नजर आए।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वैसे इस पार्टी की बात करें तो पार्टी में बॉलीवुड के सभी बड़े चेहरे नजर आए । इसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, तापसी पन्नू, कृति सेनन, करण जौहर और एकता कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए ।
पार्टी में सारा अली खान पीले रंग की साड़ी पहने थीं। साथ ही हाथ में मेटल की चूडियां पहने थीं। वहीं तापसी पन्नू सिल्वर कलर का लहंगा पहन पहुंचीं । इसके साथ ही नुसरत भरूचा सिल्वर कलर के क्रॉप टॉप में नजर आईं।
पार्टी के अलावा बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो वो जल्दी सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगे। इसके अलावा रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 भी उनके खाते में है।
पढ़ें: 90 के दशक में भारी फीस लेते थे ये सात सितारे, सनी देओल थे सबसे महंगे