'मोहरा', 'शूल', 'दमन' और 'सत्ता' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली रवीना टंडन का आज जन्मदिन है। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म 'मोहरा' (1994) से मिली। 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। तो चलिए आपको रवीना और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो अधूरी रह गई।
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : file photo
एक वक्त ऐसा था जब बला की खूबसूरत रवीना टंडन का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया।
3 of 5
Raveena Tandon and Akshay Kuamar
- फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद दोनों को एक साथ कई मौकों पर हाथ में हाथ थामे देखा गया। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि यह दोनों किसी भी वक्त शादी की तारीख का एलान कर सकते हैं। कहा जाता है कि रवीना ने एक वक्त पर फिल्म साइन करना भी बंद कर दिया था। रवीना के इस कदम के पीछे की वजह अक्षय को बताया गया। कहा जाता है कि अक्षय चाहते थे कि वह हाउस वाइफ रहें।
1999 में स्टारडस्ट को दिए गए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था - 'अक्षय ने कहा है कि फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वह उनसे शादी कर लेंगे। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना ने यह भी कहा था कि अक्षय और उन्होंने मंदिर में जाकर चुपके से सगाई भी कर ली है।' रवीना टंडन के अनुसार - 'अक्षय को इस बात का डर था कि अगर सगाई की खबर बाहर आ जाएगी तो उनके करियर पर खराब असर पड़ सकता है। यहां तक कि महिला फैंस पर भी।'
5 of 5
raveena tandon
- फोटो : social media
उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। रवीना अनिल थडानी की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने राजस्थान में 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। जिनका नाम पूजा और छाया है। शादी के बाद रवीना के अनिल से दो बच्चे हैं रशा और रणबीर।