वरुण धवन के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'अक्टूबर' के रिलीज के बाद से ही वरुण की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके बाद वरुण माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ 'कलंक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण घवन की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमेगी।
वरुण धवन ने 24 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके की तस्वीरें फिल्म में वरुण के साथ काम कर रही आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर की। फिल्म सेट पर वरुण धवन के केक कटिंग की फोटो आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर पोस्ट की।
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सभी कलाकार इसके लिए पूरी तैयारी में है। फिल्म अगले साल 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी 21 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।