{"_id":"5cbfadb2bdec224e4c205143","slug":"varun-dhawan-birthday-to-broadcasting-of-akshay-kumar-and-pm-modi-meeting-these-bollywood-5-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन के बर्थडे और अक्षय कुमार-पीएम मोदी की मुलाकात सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन के बर्थडे और अक्षय कुमार-पीएम मोदी की मुलाकात सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
Wed, 24 Apr 2019 05:58 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
वरुण धवन और रजत बरमेचा मना रहे हैं आज अपना जन्मदिन
mac mohan
- फोटो : social media
फिल्म 'शोले' एक्टर मैकमोहन का आज जन्मदिन
फिल्म 'शोले' में सांभा का किरदार भला कौन भूल सकता है। एक्टर मैकमोहन को आज भी लोग उनके इस किरदार की वजह से जानते हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। वो रिश्ते में एक्ट्रेस रवीना टंडन के मामा थे। मैकमोहन के पिता भारत में ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। साल 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Arjun Rampal & Gabriella
- फोटो : social media
एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का किया खुलासा
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं।

सनी देओल
- फोटो : file photo
गुरदासपुर से चुनाव लड़ेंगे अभिनेता सनी देओल
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी। बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है। सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी।

pm modi and akshay kumar
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अक्षय कुमार की मुलाकात का प्रसारण आज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की है। इस दौरान अक्षय और पीएम मोदी के बीच कई सवाल-जवाब भी हुए। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो आज सुबह 9 बजे प्रसारित होगी। इससे पहले इस वार्ता के कुछ वीडियो अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था।