शिक्षक दिवस पर जहां तमाम फिल्मी सितारे अपने शिक्षकों और गुरुओं के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी यादें साझा कर रहे हैं, उनके बताए उसूलों पर चर्चा कर रहे हैं, वही वाणी कपूर को स्कॉटलैंड में दिन भर अपने घर की याद आती रही है। वाणी से पूछें तो वह अपना सबसे अच्छा शिक्षक और गुरु अपने परिवार को ही मानती हैं।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना के संक्रमण के दौरान जब मुंबई के हालात काफी खराब दिख रहे थे तो खिलाड़ी अभिनेता और निर्माता अक्षय कुमार ने फिल्म बेल बॉटम की पूरी टीम को ब्रिटेन ले जाकर फिल्म की शूटिंग करने के विचार पर सहमति जताई। फिल्म निर्माता वासु भगनानी पूरी यूनिट को लेकर चार्टर्ड प्लेन से पिछले महीने के शुरू में स्कॉटलैंड पहुंच गए।
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते हफ्ते वाणी कपूर भी फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने वहां फिल्म का काम तो शुरू कर दिया है लेकिन शनिवार का दिन उनको अपने घर की याद खूब आई।
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिक्षक दिवस पर जब सब लोग सेट पर अपने अपने उस्तादों को फोन करके उन्हें बधाई दे रहे थे, वाणी ने इसके लिए अपने घर वालों को याद किया। वाणी मानती हैं कि उनके जीवन को ये आकार देने में उनकी मां डिंपी और पिता शिव कपूर के साथ साथ उनकी बहन नुपूर चोपड़ा का भी खासा योगदान रहा है।
5 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कहती हैं, “मेरा परिवार ही मेरा सबसे सुरक्षित, सबसे भरोसेमंद और सबसे अटूट सलाहकार है। इन सबने मुझे मेरे रास्ते पर लगातार कोशिशें करते रहने के लिए हमेशा प्रेरित किया और उत्साहित किया। ये मेरा परिवार ही है जिसके बूते मैं बिना किसी तरह का समझौता किए अपने संस्कारों पर टिकी हुई हूं और शिक्षक दिवस पर मैं धन्यवाद देती हूं अपने परिवार को कि उन्होंने मुझे बचपन से ही जीवन की ऐसी अद्भुत शिक्षाएं दीं।”