मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया नौ जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री उन हस्तियों में आती हैं जिन्होंने बिना शादी के सिंगर मदर होकर टीवी में अपनी पहचान बनाई है और खुद को हर मोड़ पर साबित किया है। उर्वशी ने करियर की शुरुआत टीवी शो श्रीकांत से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2001 में शुरू हुए सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' से मिली। वैसे, उर्वशी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। उर्वशी महज 16 साल की उम्र में जुडवां बच्चों की मां बन गई थीं। उर्वशी का जन्म नौ जुलाई 1979 में, आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
उर्वशी ने महज 16 की उम्र में शादी कर ली थी और वह 18 साल की उम्र में अपने पति से अलग हो गईं। उस दौरान वह प्रेग्नेंट थी। जब वह 19 साल की थी, तब उन्होंने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर को जन्म दिया। सिंगल मॉम बनकर उर्वशी ने अपने बेटों को अकेले ही पाला है।
2 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
उन्होंने छह साल की उम्र में कैमरा पर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने मशहूर साउथ अभिनेत्री रेवती के साथ लक्स साबुन के लिए एक विज्ञापन किया था।इसके अलावा उर्वशी ने 1988 में 'कब तक चुप रहूंगी' सीरियल के साथ बतौर चाइल्ड एक्टर एक्टिंग की शुरुआत की थी। महज 11 साल की उम्र में वह नाडिया बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप में शामिल हुई थी।
3 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
फिर 14 साल की उम्र में उर्वशी को मशहूर सीरियल 'देख भाई देख' में मजेदार किरदार मिला था। हालांकि, आज भी उर्वशी ढोलकिया की खूबसूरती और फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है ‘कोमोलिका’ 40 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों बेटे अब उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। हालांकि, उर्वशी ने किससे शादी की थी इस बात की जानकारी नहीं है।
4 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Instagram: @urvashiidholakia
इसपर उर्वशी ने अपने बच्चों की जवाब देते हुए कहा था, 'ये जब होना होगा तब होगा, मैं एक इंडिपेंडेंट वुमन हूं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद है। जब भी किसी को डेट करने या दोबारा शादी करने के बारे में परिवार में बात होती है तो मैं उसे मजाक में उड़ा देती हूं।'
'कसौटी जिंदगी के' बाद उर्वशी को बिग बॉस ऑफर हुआ और इस शो को जीतकर उन्होंने फिर एक बार साबित किया कि लोग टीवी के बहु के साथ साथ वैम्प को भी प्यार करते हैं। उर्वशी ढोलकिया ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इनमें बाबुल, कब तक चुप रहूंगी, इज्जत और स्वप्नम (मलयालम) शामिल हैं।