90 के दशक की मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उनके पति मोहसिन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह एक छोटी सी बच्ची के साथ नजर आ रहे थे। फोटो के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया था जिसके बाद लोग ये अंदाजा लगाने लगे कि यह बच्ची मोहसिन और उर्मिला की है।
2 of 4
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। इस बीच उर्मिला ने एक इंटरव्यू के दौरान इस वायरल फोटो की सच्चाई बताई है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, 'आइरा मेरी भतीजी है।' वहीं, उनके पति ने भी कहा कि वह उनके भाई की बेटी है। इस बातचीत में मोहसिन ने बताया कि इस फोटो के बाद मुझे कई मैसेज आने लगे जिसकी वजह से मुझे कैप्शन बदलना पड़ा।
3 of 4
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फोटो पोस्ट करते हुए मोहसिन ने लिखा था, 'मेरे दिल पर राज करने वाली लिटिल प्रिसेस ने एक साल पूरा कर लिया है। यह पूरा साल काफी एक्साइटिंग रहा। पहले जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' वहीं लोगों के कमेंट और मैसेज के बाद उन्होंने इस कैप्शन में आखिरी में 'मेरी गॉर्जियस भतीजी आइरा' जोड़ दिया।

4 of 4
मोहसिन अख्तर, उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि उर्मिला ने छह साल पहले मोहसिन से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों कश्मीर में शादी के बंधन में बंधे थे। उम्र में उर्मिला से 10 साल छोटे मोहसिन पेशे से मॉडल और बिजनेसमैन हैं। वह फिल्म लक बाय चांस में भी नजर आ चुके हैं। वहीं उर्मिला की बात करें तो एक्ट्रेस ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। रंगीला, मस्त और भूत उनकी हिट फिल्मोंं में से एक है। साल 2018 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ब्लैकमेल में दिखी थीं। वह राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से महाराष्ट्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वह चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थीं।