बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने कपड़ों और फैशन के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करती हैं। हमेशा अपने कपड़ों की च्वाइस को लेकर ट्रोल्स का शिकार होने वाली उर्फी के ड्रेसिंग स्टाइल को लोग बाय चांस ही उनकी तारीफ करते दिखते हैं। इसी बीच अब हाल ही में उर्फी का एक नया लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने आज ही अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिनमें उर्फी का फैशनेबल अंदाज देखने को मिल रहा है।
Urfi Javed: काले रंग की छोटी सी ड्रेस पहनकर इठलाती दिखीं उर्फी, फैंस को बहुत दिनों बाद भाया अभिनेत्री का लुक
दरअसल, उर्फी जावेद ने कुछ ही मिनटों पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट फोटोशूट की इन तस्वीरों में उर्फी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाकर उर्फी इन तस्वीरों से लोगों का दिल धड़का रही हैं। उनकी यह ड्रेस देखने में काफी स्टाइलिश लग रह रही है। साथ ही उर्फी भी इस ड्रेस काफी प्यारी लग रही हैं। इस ड्रेस में उर्फी को देख लोग उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।
पिछले दिनों मिठाई पर लगने वाले सिल्वर वर्क से लेकर प्लास्टिक के फूलों से बनी ड्रेस पहनने के बाद उर्फी काफी ट्रोल हुई थीं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उर्फी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए उर्फी ने लिखा, 'कोई भी मेरी आजादी मुझसे नहीं छीन सकता।' इस पोस्ट पर कमेंट कर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उर्फी की ड्रेस और उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यू आर एमेजिंग।' दूसरे ने लिखा, 'हां.. तुम आजाद पंछी हो.. आसमान में ऊंचा-ऊंचा उड़ती रहो, तुम्हें कभी कोई रोक न पाए....।' इसके साथ ही बहुत से लोग उर्फी की तारीफ करने के लिए फायर और हार्ट इमोजी का सहारा भी ले रहे हैं।
उर्फी जावेद अपने काम से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली उर्फी आए दिन फैंस के साथ अपने नए-नए लुक्स साझा करती रहती हैं। हालांकि, बहुत कम ही ऐसा होता है कि लोगों को उर्फी का स्टाइल पसंद आए। वह हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं।