हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगारों, तकनीशियनों की संस्था 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' अपने सदस्यों की समस्याओं को अपने स्तर पर हल करने की कोशिश करती रहती है। फेडरेशन ने कामगारों और तकनीशियनों की साल भर की जिन छुट्टियों का ऐलान किया था, वह छुट्टियां अभी तक लागू नहीं हो पाई है। इसके पीछे जो वजह सामने आई है, वह ये है कि फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत सभी संस्थाएं एकजुट नहीं है। इसी बीच मुंबई में सक्रिय एक और संस्था राष्ट्रीय फिल्म श्रमिक संघ ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के सामने फिल्म कर्मियों व तकनीशियनों की विभिन्न समस्याओं को रखा।
2 of 4
वर्षा उसगांवकर और चन्द्रशेखर बावनकुले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राष्ट्रीय फिल्म श्रमिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष और अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले अभिनेताओं, श्रमिकों और तकनीशियनों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने आश्वासन दिया कि फिल्म उद्योग में अभिनेताओं, श्रमिकों और तकनीशियनों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकारी स्तर पर सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं की भी चर्चा की गई।
Tiger 3: 'टाइगर- 3' के इस सीन को करने में छूट गए थे सलमान खान के पसीने, बोले- बगैर योजना के फिल्माया गया
3 of 4
चन्द्रशेखर बावनकुले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम के दौरान फिल्म कर्मियों व तकनीशियनों को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ फिल्म जगत में काम करने वाले कर्मियों व तकनीशियनों को मिलेगा। और, साथ ही उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
Kajol: काजोल ने नीसा को दी अपना रवैया सुधारने की सलाह, बेटी के जवाब ने उड़ाए अभिनेत्री के होश
4 of 4
चन्द्रशेखर बावनकुले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बावनकुले ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी फिल्म श्रमिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए फिल्म श्रमिक संघ के साथ पूरा सहयोग करेगी। इसके लिए श्रम मंत्री के साथ बैठक भी की जायेगी़। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने कहा, 'केंद्र सरकार की कई योजनाएं फिल्म कर्मियों व तकनीशियनों के लिए उपयोगी है, जिसका लाभ उन्हें दिया जाएगा।'